ब्रेकिंग न्यूज़

एस0एस0पी0 प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन मुक्ति अभियान”

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “दिनांक 05.03.2025 से 01 माह” के लिए प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति/कूडा बीनने/गुब्बारे बेचने आदि कार्यों में लिप्त बच्चों के पुर्नवास हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति अभियान” के तहत ” प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल” के दिशा निर्देशन में दीपशिखा अग्रवाल, सीओ लालकुआं द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में सभी स्टेकहॉल्डरों एवं पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम के साथ अभियान की शुरूआत की गयी।

अभियान की थीम– “भिक्षा नही शिक्षा दें“ Support to educate a child रखी गई है।

 प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी को ऑपरेशन मुक्ति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिनके पर्यवेक्षण में सीओ लालकुआं द्वारा सभी टीमों एवं स्टेक हॉल्डर संस्थाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान में काफी बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर स्कूलों में दाखिला कराकर शिक्षा देने की दिशा में बढ चढकर कार्य किया गया। जिस दिशा में इस वर्ष भी भरसक प्रयास करते हुए सार्थक परिणाम हासिल किये जायें।

अभियान को 2 चरणों में चलाया जायेगा

1. प्रथम चरण 05.03.2025 से 15.03.2025 तक भिक्षावृत्ति, कूडा बिनने व अन्य कार्यों में लिप्त बच्चों का सत्यापन/चिन्हिकरण कर बच्चों व उनके परिवारों का डाटा तैयार किया जायेगा तथा स्कूलों में दाखिला कराया जायेगा।

2. द्वितीय चरण 16.03.2025 से 31.03.2025 तक सभी स्कूल/कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थानों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध मे रैली, बैनर पोस्टर, नुक्कड नाटक, ट्रैफिक चौराहो व धार्मिक स्थल पर लाउड स्पीकरों, सिनेमा घरों में शॉर्ट मूवी, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जायेगा तथा एन्फोर्समैन्ट की कार्यवाही भी की जायेगा।

इसके साथ ही जनपद में बच्चों की सुरक्षा एवं पुर्नवास हेतु स्थापित विभागों एवं एन0जी0ओ0 का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंजू ज्याला प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल, श्री सोमेंद्र सिंह, गुलाब सिंह कंबोज समेत सभी टीम प्रभारी ऑपरेशन मुक्ति व टीम, संजीव कंडारी लेबर इंस्पेक्टर, धरोहर बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, वीरांगना बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, डीसीपीओ सदस्य अन्य एन0जी0ओ0 उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.