हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट एवं धारी विकासखंड के विभिन्न मतदान स्थलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा ब्लॉक ओखलकांड़ा में, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) द्वारा बेतालघाट,  दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा रामगढ़ एवं  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा धारी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

▪️सभी सुरक्षाकर्मी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे।

▪️ मतदान दिवस पर संपूर्ण मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बी0एन0एस0एस0 लागू रहेगी।

▪️ मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखें, मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं।

▪️ मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।

▪️ मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा।
मतदान स्थल पर बस्ता/ बूथ लगाने हेतु पीठासीन की अनुमति आवश्यक है।

▪️ सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल न हों।

▪️ सभी सुरक्षा कर्मी निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करें। अनुशासन का पालन करते हुए सूझबूझ व शालीनता के साथ ड्यूटी करेंगे।

▪️ ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें।

▪️ मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश न करने दें।

▪️ मतदान स्थलों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा मतदान प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे।

▪️ मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे।

▪️मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट के दृष्टिगत सभी सुरक्षा पार्टियां सतर्कता से ड्यूटी करें, अपने साथ बरसाती अवश्य लेकर जाएं।

▪️सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.