नैनीताल पुलिस द्वारा सत्यापन एवं चैकिंग अभियान जारी, अपराध मुक्त समाज की दिशा में सशक्त कदम

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 12 भवन स्वामियों के विरुद्ध की कार्यवाही, 293 का किया सत्यापन

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।

बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 18\05\2025 को सत्यापन अभियान में निम्नवत कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण-

कुल सत्यापन किया गया – 293
 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 51 व्यक्तियों* पर (पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 9750 रुपये

कुल भवन स्वामी चालान 12 व्यक्तियों पर (06 लालकुआ क्षेत्र, 06 काठगोदाम क्षेत्र)
कुल जुर्माना – ₹1,20,000

इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली गई। थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन बाजार हल्द्वानी एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डॉग स्क्वायड की भूमिका अपराध की रोकथाम एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.