ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर में घर-घर, गली-गली पहुंची पुलिस 750 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाए जाने पर 93 के विरुद्ध कार्यवाही, सुरक्षा को लेकर सतर्कता तेज

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

रामनगर क्षेत्र में  प्रकाश चन्द्र आर्या पुलिस अधीक्षक हलद्वानी के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी लालकुआ  दीपशिखा अग्रवाल, सी0एफ0ओ0  गौरव किरार के नेतृत्व मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी सहित के पुलिस बल के साथ खताडी क्षेत्र, गुलरघट्टी, पूछड़ी, कार्बेट, कलोनी, कालूसिद्ध, भरतपुरी, पम्पापुरी क्षेत्र में घर-घर, गली-गली, दुकानों आदि में जाकर मजदूर, किराएदार तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

सत्यापन अभियान में 750 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। दस्तावेज न दिखा पाने पर 93 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81/83 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 23500 रुपए जमा करवाया गया।

सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी है ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल से हल्द्वानी बेल बाबा हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.