ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी कार से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

 एसओजी व कोतवाली हल्द्वानी की गिरफ्त में आया मीरगंज निवासी स्मैक तस्कर, 47.24 ग्राम स्मैक बरामद

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी /SOG को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी तथा  संजीत राठौर प्रभारी SOG के नेतृत्व में बीती रात को हल्द्वानी पुलिस एवं जनपद की SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान क्रियाशाला मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-प्रेमपाल s/o शिवचरण r/o ग्राम सिंगरा थाना मीरगंज ज़िला बरेली उतरप्रदेश उम्र 34 वर्ष।

अभियुक्त पूर्व में भी थाना मुखानी में पंजीकृत एनडीपीएस के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त से 47.24 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

You missed

error: Content is protected !!