ब्रेकिंग न्यूज़

परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र: कप्तान मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मात्र 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका

हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक बालिका के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे में उसकी लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली।

परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताए जाने पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया। उनके निर्देश पर सभी यूनिट्स को तत्काल सक्रिय कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली में चिन्हित की गई।

एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम को तुरंत दिल्ली रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस ऑपरेशन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया।

एसएसपी ने कहा कि बच्ची की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस टीम उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरित पहल और सतत विकास पर संवाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.