ब्रेकिंग न्यूज़

निष्पक्ष और प्रलोभन रहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस प्रतिबद्ध

एसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्वयं मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान 

नैनीताल। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाये है तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम भी किये हैं।

 प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा लोकसभा चुनाव-2०24 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रातः से लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

रा0उ0मा0वि0 रानीबाग, न0नि0इ0का0 काठगोदाम, रैन बसेरा स्थित न0नि0इ0का0 काठगोदाम, खालसा इन्टर कालेज सहित अन्य मतदान केन्द्रों में सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए ड्यूटी के अतिरिक्त विशेषकर दिव्यॉगजनों, बुर्जुर्गों की भी मदद करने हेतु भी प्रेरित कर रहे हैं।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने, अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने, माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए भी तैयार हैं।नैनीताल : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लिया मतदान स्थलों का जायजा

नैनीताल : एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लिया मतदान स्थलों का जायजा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, उत्तराखंड के व्यक्ति से ठगे 1.50 करोड़ रुपये

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.