ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/कालाढूंगी। बुधवार को पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी कथित सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक सौतेला पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बीते मंगलवार देर शाम की है। पिता अपनी सौतेली 8 वर्षीय बेटी को खाने का सामान दिलाने के बहाने दुकान ले गया।

आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की आपबीती मां को सुनाई। मां ने पुलिस चौकी बैलपडाव में पहुंच कर मामले में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन गंभीर, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.