नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में बूचड़खाने में रहने वाली महिलाओं के आपसी विवाद में चाकू से हमला किया 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में बूचड़खाने में रहने वाली महिला को आपसी विवाद में चाकू मारा। चिकित्सक ने टांके लगाकर कल चैकअप के लिए दोबारा बुलाया है। 

      नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर बूचड़खाने के समीप रहने वाली शबाना पर सोनू और यामीन ने चाकू से हमला कर दिया।

मामूली सी बात को लेकर हुई इस वारदात में सबाना के सीधे हाथ की हथेली में 4 से 5 इंच का कट लग गया।

पड़ोस में रहने वाले नासिर ने बताया कि मात्र चाकू को लेकर हुई घटना के बाद उनकी बहन बीच बचाव के लिए गई थी।

तभी दोनों हमलावरों ने सबाना पर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों और पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर सबाना को स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक सुनील परिहार ने बताया कि सबाना के दाहिने हाथ में एक कट है। लगभग चार से पांच इंच लंबे गहरे घाव की चिकिसकीय इलाज किया गया।

कहा कि उन्हें आज डिस्चार्ज कर कल दोबारा चैकअप के लिए बुलाया गया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.