नैनीताल तल्लीताल अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया लकड़ी टाल होगा ध्वस्तीकरण बनेगी पार्किंग 21 परिवारो को घर खाली करने का नगर पालिका दिया नोटिस

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शहर को जाम से निजात के लिये तल्लीताल में जल्द ही मैकेनाइज्ड़ पार्किंग की तैयारी है..इसके लिये बकायदा पैंसा स्वीकृत हो गया है।

तल्लीताल लकड़ी-टाल में बनने वाली इस पार्किंग के लिये यहां रह रहे 21 परिवारों को घरों को खाली करने का पालिका ने नोटिस दे दिया है।

अब जल्द ही इन मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद पार्किंग तैयार होगी।

इस पूरे स्थान पर अधिक गाडियों की पार्किंग के लिये प्रशासन द्वारा 34 करोड़ की योजना से लिफ्ट पार्किंग तैयार होगी।

नए पर्यटन सीजन से पहले इस पर काम शुरु कर जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य है।नैनीताल : अंग्रेजों द्वारा बनाया गया लकड़ी टाल होगा ध्वस्त, बनेगी पार्किंग, 21 परिवारो को नोटिस

आपको बतादें कि यहां पर अंग्रेजों के दौर से ही कोयला टाल था और जो आवास बनाए गए थे अंग्रेजों के द्वारा अभी भी वैसी के वसी है और लोहे की सीढ़ियां अभी भी सुरक्षित है।

लेकिन 2005 से कोयला टाल पूरी तहर से बंद हो गया जिसके बाद यहां 34 करोड़ की यहां पार्किग को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी थी जिसके बाद 14 करोड़ जारी कर दिया गया है।

आपको बतादें कि नैनीताल में पार्किंग का बड़ा अभाव है और पर्यटन सीजन के दौरान खासा दिक्कतें पर्यटकों को यहां करनी पड़ती हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.