ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में चार साल बाद चिड़ियाघर मार्ग को ठीक करने का काम शुरू 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बीते चार साल से चिड़ियाघर सडक बेहद खराब स्थिति में थी।कई बार स्थानीय लोगों ने सड़क ठीक किए जाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों को पत्र भेजा था।जिसके बाद अब सड़क को ठीक करने व डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

लेनिवि विभाग को शहर की 63 आंतरिक मार्गो की स्थिति सुधारने के लिए 19 करोड़ 56 लाख का बजट मिला है। प्रथम चरण में चिड़ियाघर मार्ग में हॉट मिक्स (डामरीकरण) काम शुरू किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.