ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मां ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को पहले तो जमकर गाली गलौज की फिर नर्स के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

नर्स ने मरीज की मां के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात नर्स पूजा निवासी हाईडिल गेट अपनी ड्यूटी कर रही थी।

इतने में ही अस्पताल में भर्ती भास्कर गोस्वामी की मां पूजा के उसके पास आई और उससे गाली गलौज करने लगी जब पूजा ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

पूजा ने महिला से पूछता रह गई लेकिन महिला ने फिर से उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसी बीच महिला का पति आ गया और महिला को दूर ले गया। पूजा ने इसकी शिकायत प्राचार्य, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग अध्यक्ष, के साथ ही पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, उधर अस्पताल में नर्स ने अपनी जान को खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग के भू-धंसाव के स्थायी समाधान की मांग, नागरिक शिष्टमंडल ने आयुक्त दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!