ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

भीमताल। थाना भीमताल में पिछले 15 दिन से लापता अल्चौना निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है।

थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को अल्चौना निवासी अम्बी प्रसाद पुत्र हिम्मत राम घर से बिना बताए चले गये और घर लौटकर नहीं आये।

परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। जिसके बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी।

सोमवार को उनका शव जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। शव सड़ गया था और दुर्गन्ध आ रही थी। लापता होने के 15 दिन बाद शव मिला।

बताया जा रहा कि एक अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटी की मौत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव पर थे।

माना जा रहा है कि तनाव के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  बिठोरिया नंबर-1 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय जागरूकता शिविर, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!