ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

 दुर्गा कमेटी के द्वारा 67वा आयोजन किया जा रहा था अंतिम दिन आज मां दुर्गा का डोला नगर भ्रमण के लिए निकला 

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। भक्तिमय माहौल के बीच आज दुर्गा माँ का डोला नगर भ्रमण को निकला। स्कूली बच्चों अभी पारंपरिक वेशभूषा में डोले में शामिल हुए राम सीता लक्ष्मण और माता काली दुर्गा रूप में बच्चे डोले में शामिल हुए।

भक्तों ने डोले को नयना देवी मंदिर से मल्लीताल बड़ा बाजार होते हुए मॉल रोड से तल्लीताल दर्शन और फिर नैनीझील में विसर्जन किया।

       नैनीताल के मल्लीताल में पिछले चार दिनों से माँ नयना देवी मंदिर परिसर में दुर्गा देवी महोत्सव लगा था। मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी नगर भ्रमण पर निकली।

मंदिर के समीप फ्लैट्स मैदान में स्टेज शो हुआ, जिसमें पहाड़ी गानों की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय ने गायन पेश किए। मंदिर में धनुची पंच आरती में बंगाली कलाकारों ने धूप, धनुची, कोयले और नारियल के छिलके से माँ दुर्गा की पूजा की।

आज दोपहर एक बजे डोले को नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। नगर भ्रमण के दौरान नैनीताल और आसपास के बंगाली समुदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।

डोले में चल रही महिलाओं ने लोगों को अबीर गुलाल का टीका लगाया। डोले में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। डोले के साथ छोलिया नृतक और बैंड की व्यवस्था की जय थी।

भक्त जीवंती भट्ट ने कहा कि नैनीताल के लोग सभी त्योहारों को एक तरह से जोश व खरोश से मनाते डोले में आते हैँ। उन्होंने कहा कि यहां माता की विदाई से सभी लोग भाव विभोर हो जाते हैँ।

वहीं इंग्लैंड से आए विदेशी पर्यटक कैंची धाम घूमने के लिए आए थे वहां से घूमने के बाद नैनीताल पहुंचे और अपने बच्चों के साथ मां दुर्गा के डोले में शामिल हुए और मां का लिया आशीर्वाद

     इस दौरान व्यवस्थाओं और डोले में कॉमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास त्रिभुवन फरतीयाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट ‘ कोतवाल धर्मवीर सोलंकी एस ओ रोहिताश सिंह सागर चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल सिराज राणा अमित गहलोत’, सुमन साह, मंजू रौतेला, शिबू मजूमदार, पवन व्यास, सोमू मजूमदार, गोविंद कुमार, दीवान सिंह, कमलेश धौंडियाल, भीम सिंह कार्की पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी दिनेश भट्ट. मुकुल जोशी कैलाश जोशी सुमन साह,जीवंती भट्ट, मंजू रौतेला.हजारों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

You missed

error: Content is protected !!