ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

पंत पार्क में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत 10 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन किया जिसमें 200 बॉयज और गर्ल्स धावकों ने प्रतिभाग किया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज दस किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन हुआ जिसमें 200 बॉयज और गर्ल्स धावकों ने प्रतिभाग किया। इस रेस का उद्घाटन भाजपा मंडलाध्यक्ष आनंद बिष्ट और एस.डी.ओ.हेम चंद गहतोड़ी ने फ्लैग ऑफ कर किया।

      रेस मल्लीताल के पंत पार्क से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल और भवली मार्ग में कैलाखान के आगे पुरानी चुंगी तक और फिर इसी मार्ग से वापस पंत पार्क में समापन हुई। रेस में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, बालिका विद्या मंदिर, जी.जी.आई.सी., जी.आई.सी., राधा चिल्ड्रन अकेडमी, सी.आर.एस.टी., निशांत स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज और संवाल स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

      वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए वन विभाग की तरफ से वन्यजीव प्राणी सप्ताह मनाया गया। रेस को दौड़ के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली ‘रन टू लिव’ संस्था ने आयोजित किया।

इस सप्ताह में बीती एक अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम, दो को गांधी जयंती और एनिमल कीपर टॉक, तीन को पेंटिंग और निबंध, चार तारीख को भाषण और क्विज, पांच को मैरेथन और स्कूली बच्चों की रैली हुई।

अब छह को फैंसी ड्रेस होनी है और अंतिम दिन सात तारीख को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का प्रोग्राम रखा गया है। युवाओं के जोश के बीच आज मेंस ओपन में क्रमशः जर्सी नंबर 165 सुयांश सिंह, 142 नितिन कुमार और 143 अजय रजवार के अलावा गर्ल्स ओपन में 077 ज्योति फरतीयाल, 084 मीनाक्षी और 118 निधि ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

You missed

error: Content is protected !!