ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में रविवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह महाविद्यालयों के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीम उपविजेता रही।
वहीं महिला वर्ग में भी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। चंद्रावती तिवारी गर्ल्स पीजी कॉलेज काशीपुर की टीम उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें :  सरस मेला सामूहिक दुष्कर्म केस में सनसनीखेज खुलासा: देवर निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों से रुपये लेकर रची थी साजिश

महिला विजेता टीम में उन्नति सक्सेना, चांदिनी, हरिशिता, चित्रांक्षा और सौम्या यादव शामिल थीं।
वहीं पुरुष विजेता टीम में आशीष रौतेला, क्षितिज आज़ाद, विकास, मयान और सायम ने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम के कोच हिमांशु वैश्य ने बताया कि खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत और टीम भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि अब एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम का चयन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो आगामी दिनों में पंजाब में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल कोर्ट का बड़ा फैसला : धर्म छिपाकर शादी के बाद हत्या मामले में आरोपी ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ दोषी करार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. मनीषा तिवारी और डॉ. विपिन चौबे मौजूद रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग की रजत जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने 21 दिन की नवजात बेटी की गला मरोड़कर की हत्या

इस अवसर पर कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, प्राचार्य प्रो. नवीन भगत, सचिव डॉ. सत्यनन्दन भगत, डॉ. आलोक पांडे, प्रो. अंजली पुनेरा, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. भावना जोशी सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!