ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सामाजिक कार्यकर्ता राज्य आंदोलनकारी ब्लड डोनर कुंदन सिंह नेगी का असामयिक निधन हुआ 

रिपोर्ट- गुड्डू सिंह ठठोला 

सामाजिक कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी कुंदन नेगी

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले शहर निवासी कुंदन नेगी का असामयिक निधन हो गया।

बीते कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे कुंदन नेगी ने दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनकी मौत से राज्य आंदोलनकारी समेत तमाम शहरवासी शोकाकुल है। 

 शहर निवासी कुंदन नेगी बीते कुछ समय से पेट की समस्या से जूझ रहे थे। जिनको बीते दिनों दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर सुन तमाम शहरवासी शोकाकुल है।

बता दें कि राज्य आंदोलन में भागीदारी करने वाले कुंदन नेगी शहर के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे। लंबे समय से वह बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक में निशुल्क मरीजों की सेवा करते थे।

कई बार मरीजों को रक्तदान करने के साथ ही उनका उपचार दिलाने तक उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी।

उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी रामसेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, सरस्वती खेतवाल समेत तमाम प्रो ललित तिवारी ,डॉक्टर विजय कुमार , डॉ० नीलू लोधियाल ,डॉक्टर संतोष कुमार ,, डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर दीपाक्षि जोशी ,डॉक्टर पैनी जोशी , प्रो अनिल बिष्ट , डॉक्टर उमंग सैनी डॉक्टर सीमा चौहान ,डॉक्टर दीपिका पंत , डॉक्टर युगल जोशी ,डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ,डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर मोनिका कांडपाल, डॉ दीपिका लोहनी, हाशिम अंसारी, डाँ अजहर, शशि, कला पांडे, डॉ अनिरुद्ध गंगोला डॉ एस दुग्ताल डॉक्टर यानी उप्रेती डॉ दिव्या पांडे संजीव कुमार आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया

यह भी पढ़ें :  एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी ने पतलोट व खन्स्यू में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!