ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में प्रतिष्ठित स्कूल चंद्रयान-3 मॉडल में पेंट करते वक्त 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर दाहिना हाथ हुआ फैक्चर

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। चंद्रयान3 मॉडल में पेंट करते वक्त 30फिट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मामला कुछ इस प्रकार है दिलकस आलम पता गडगांव झारखंड दिहाड़ी मजदूर,जो एस्ट्रोब्रस एक्सपीरियंस कंपनी जो शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में चंद्रयान 3 का मॉडल बना रहे हैं,जिसमे पेंट करते वक्त सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए और इनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया।

ठेकेदार द्वारा सही से इलाज न कराने के कारण मजदूर चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा के पास फरियाद लेकर आए,चीता राणा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ठेकेदार को थाना बुलाया गया।

दिलकश आलम का तत्काल पूर्ण इलाज के लिए आदेश दिए गए,दोनो पक्षों का इलाज कराने को लेकर आपस में समझोता हो गया साथ ही मजदूर को उनके घर भेजने व अभी तक के लिए खाने खर्चे का भी ठेकेदार को आदेशित किया गया।

तत्काल पुलिस कार्यवाही के के लिए दिलकश आलम ने चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा का आभार व्यक्त किया मजदूर का इलाज कंपनी द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आवास में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
error: Content is protected !!