ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पुलिस और सीपीयू द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जाने के बावजूद भी बिना हेलमेट के और ट्रिपल राइडिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में धड़ल्ले से लोग आवागमन कर रहे हैं।

आज एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा कर सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाले सायमा, आफरीन और शोएब एक स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी से गौलापार की ओर निकले थे।

रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना में सायमा की मृत्यु हो गई, जबकि आफरीन और शोएब का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  समय पर इलाज न मिलने से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!