ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पड़ोस में रहने वाली एक महिला के मकान की रेलिंग से लटका हुआ मिला शव,गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू

चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव  पड़ोस में रहने वाली एक महिला के मकान की रेलिंग से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस की टीम थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला को अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायत भी कराई गई, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात महिला कथित रूप से उसी महिला के घर पहुंची थी, जिसके साथ उसके पति के संबंध होने की चर्चाएं थीं। मंगलवार सुबह उसी घर के पास महिला का शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  एटीएस अधिकारी बन साइबर ठगों ने बुजुर्ग से ठगे 8.8 लाख, आतंकवाद केस में फंसाने की दी धमकी

You missed

error: Content is protected !!