ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में वर्षों से चल रहे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े और स्टांप चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप निबंधक एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट देहरादून अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भेजी है।

डीएम की हालिया छापेमारी और शुरुआती जांच में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित गोल्डन फारेस्ट की जमीनों की करीब 150 अवैध रजिस्ट्रियां, करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी और संदिग्ध रजिस्ट्री रिकॉर्ड मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

चार मई को डीएम सविन बंसल ने विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र कार्यालय में डंप हालत में मिले। कई दस्तावेज ऐसे भी पाए गए, जिन्हें पंजीकरण के बाद महीनों और वर्षों तक कार्यालय में दबाकर रखा गया था।

जिला प्रशासन अब पूरे मामले को बड़े राजस्व घोटाले और संगठित लापरवाही के रूप में देख रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में जलपान गृह में परोसी जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!