ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में मंगलवार को सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया।

घटना के बाद नवजात शिशु के पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा से बेहाल नाबालिग को अस्पताल लाया गया, जहां राज्य सरकार की संस्था बाल कल्याण समिति ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए ऑपरेशन के लिए आवश्यक अनुमति दी। समिति के अध्यक्ष एलएस खाती ने बताया कि स्थिति को देखते हुए तत्काल निर्णय लेकर चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति दी गई।

मामले में मुनस्यारी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पुणे में काम करता है।

नाबालिग ने समिति को बताया कि उसके माता-पिता अलग हो चुके हैं और वह पिछले वर्ष आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। इसके बाद वह उसके साथ पुणे चली गई, जहां वह गर्भवती हो गई।

बाल कल्याण समिति के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नाबालिग और उसके नवजात शिशु को एक स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी में रखा जाएगा, जहां उनकी देखभाल की जाएगी। लड़की के 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक संस्था उसकी जिम्मेदारी संभालेगी।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!