ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आज शोध एवं विकास सेल द्वारा वर्ष 2024 के श्रेष्ठ शोधार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रोफेसर दिवान एस. रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि शोध कार्य व्यक्ति को निरंतर नया करने की प्रेरणा देता है और ज्ञानवर्धन के साथ-साथ विश्व की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2026 के लिए आंतरिक शोध ग्रंथों हेतु शीघ्र ही प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शोध निदेशक प्रोफेसर नंद गोपाल साहू ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डीएसबी परिसर की निदेशक डॉ. नीता बोरा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन डॉ. ललित तिवारी द्वारा किया गया।

पुरस्कार वितरण में प्रमुख सम्मान:

राइजिंग स्कॉलर अवार्ड (पीजी/यूजी) में वर्षा बिष्ट (वनस्पति विज्ञान), दीक्षा जौहरी (जूलॉजी), गुरसाहिबा कौर (वनस्पति), नीमा बिष्ट (वनस्पति) और कार्तिक ओमना कुट्टन (जूलॉजी) को सम्मानित किया गया।

आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड (फैकल्टी) में डॉ. महेश चंद्र आर्य प्रथम, डॉ. तपन कुमार नैलवाल द्वितीय तथा डॉ. कल्पना अग्रहरि को सम्मान मिला।

यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड डॉ. पेनी जोशी, डॉ. नंदन सिंह मेहरा और डॉ. अशोक उप्रेती को प्रदान किया गया।

रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड (पीएचडी) में दिव्या महर (रसायन), कमल गढ़वाल (बायोटेक) और नीतीश सेमवाल (रसायन) को सम्मानित किया गया।

डिपार्टमेंट वाइज रिसर्च अवार्ड में राकेश चंद्र जोशी (फिजिक्स), दीक्षा भट्ट (रसायन), भावना चौबे (गणित) और मनजीत सिंह (विजुअल आर्ट्स) को सम्मान मिला।

आउटस्टैंडिंग मेंटोर अवार्ड डॉ. सुरेंद्र सिंह बरगली, डॉ. मनोज आर्य और डॉ. किरण बरगली को प्रदान किया गया। कुल 18 शोधार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर रावत को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रोफेसर नंद गोपाल साहू को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज का फेलो बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह का समापन कुलगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. हिमांशु लोहनी, डॉ. दिव्या पांगती सहित अनेक शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  स्कूल फीस के बाद अब बस किराए पर बवाल: हल्द्वानी में अभिभावकों में आक्रोश, फीस एक्ट की मांग तेज
error: Content is protected !!