ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल से पांच किलोमीटर दूर श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विशाल भंडारे के साथ हुआ संपन्न, राम दरबार की मूर्ति हुई स्थापित

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कालाढूंगी मोटर मार्ग पर स्थित सरिताताल क्षेत्र में शांत वातावरण के बीच बने श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के साथ धूमधाम से सम्पन्न हो गया।

इस वर्ष मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना भी की गई।

कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुरोहित प्रकाश मठपाल के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात हवन-यज्ञ और कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर हनुमान जी के दर्शन करता है, उसके कष्टों का निवारण होता है। मंदिर की स्थापना एक वर्ष पूर्व हनुमान भक्तों के सहयोग से की गई थी और यहां प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को दरबार लगाया जाता है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं गुरु जी कमल शाही ने बताया कि उन्हें सपने में बजरंगबली के दर्शन हुए, जिसके बाद उन्होंने इस स्थान पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। जनवरी 2025 से भक्तों के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ और पिछले वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर मूर्ति स्थापना की गई थी। इस वर्ष राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय अनुष्ठान को पुरोहित सूरज पाठक, प्रकाश मठपाल, संजय शर्मा और महेंद्र जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में कमल शाही, रजनी शाही, सुरेश कांडपाल, कविता कांडपाल, संजीव रस्तोगी, शैली रस्तोगी यजमान रहे।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड

You missed

error: Content is protected !!