ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में  आने से 2 की दर्दनाक मौत,1 घायल,परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआँ।  बिन्दुखत्ता कार रोड में टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए 3 युवकों में से 2 युवकों की हुई मौत। जबकि घायल तीसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटना में एक युवक की सोमवार को ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक की मौत आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 7:15 बजे कार रोड से लालकुआं की ओर मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहे 3 युवकों को लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने तेज गति से चलते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी।

परिणाम स्वरूप तीनों युवक सड़क में बुरी तरह गिर पड़े। जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने उठाया तथा कोतवाली लालकुआं से पहुंचे पुलिस बल ने 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी भेजा।

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अमित गिरी गोस्वामी पुत्र सुरेश गिरी गोस्वामी उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

जबकि 24 वर्षीय युवक अखिलेश पुत्र जगमोहन का मंगलवारकी प्रातः हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

वही दुर्घटना में घायल तीसरे युवक 27 वर्षीय पिंटू का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!