पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ओखलकांडा के कौडार-पश्या स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम कौडार (पश्या) स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रातःकाल मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करते नजर आए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
मंदिर में एक दिन पूर्व से ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था, जिससे पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर रहा। स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किए गए।
वहीं आज महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्रवासियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं संभालीं।
महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामुदायिक एकता का सुंदर संदेश














