ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महाशिवरात्रि पर कालाढूंगी के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा चकलुवा का प्राचीन शिव मंदिर

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। आज देश भी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है।

भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए लाइनों में लगे हुए हैं।

इसी क्रम में चकलुवा के प्राचीन शिव मन्दिर में भी भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। जहाँ भोलेनाथ के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

वहीं मन्दिर परिसर में भजन गायकों द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा है। भजन गायक जगबीर राणा ने भगवान शिव के भजनों से भक्तों का उत्साह बढ़ाया।

उनके भजनों की भक्ति में भक्तजन पूरे जोश के साथ भोलेनाथ को याद करते हुए झूमें। भक्तों ने कहा कि यहाँ पर आकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से मन शांत रहता है रोगों से मुक्ति मिलती है कर्ज और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

भक्तों ने कहा कि इस मन्दिर में आकर भोलेनाथ के दर्शन करने से जीवन में किसी प्रकार की परेशानियाँ नहीं आती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहाँ दूर दूर से श्रधालु भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी
error: Content is protected !!