ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने छोटा कैलाश स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल सहित समूचे क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आयुक्त श्री रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश एक अद्भुत एवं अलौकिक तीर्थ स्थल है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस क्षेत्र की धार्मिक महत्ता न केवल कुमाऊं, बल्कि पूरे प्रदेश में विशेष स्थान रखती है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयुक्त कुमाऊं मंडल ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 06 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!