ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गुरुवार को सड़क हादसे में पिता और 3 बेटों समेत कार चालक की मौके पर ही मौत ,पत्नी व छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल 

रामपुर। स्वार में गुरुवार को सड़क हादसे में हज करके वापस लौट रहे पिता और तीन बेटों समेत कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हाजी की पत्नी व छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी 60 वर्षीय अशरफ अली व उनकी पत्नी जैतून बेगम हज के लिए गई थीं। बुधवार को हज करके वापस लौट रही थीं।

दिल्ली से उन्हें लेने के लिए उनके बेटे नक्शे अली 45) आरिफ उर्फ महबूव अली (38), इंतेकाफ अली (30), आसिफ अली (20) व गांव के ही कार चालक एहसान अली (30) गए थे

वापस लौटते समय रामपुर-मुरादाबाद रोड पर मुंढापांडे क्षेत्र में कार को रोडबेस बस ने रौंद दिया, जिसमें हाजी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

सबसे छोटा बेटा आसिफ अली व पत्नी जैतून बेगम गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों के घर कोहराम मचा है। 

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना: युवाओं ने जनसहयोग से लोहाखाम ताल में बनवाए महिला टॉयलेट व चेंजिंग रूम
error: Content is protected !!