ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत की बेटी प्रीति गोस्वामी का जलवा: नेशनल पैरा लॉन बाउल्स में जीता गोल्ड व सिल्वर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

रानीखेत। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं प्रीति गोस्वामी ने गुवाहाटी, असम में आयोजित 2ndऔ पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सिंगल्स श्रेणी में सिल्वर मेडल और ट्रिप्स श्रेणी में गोल्ड मेडल हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक पैरा लॉन बाउल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रीति गोस्वामी वर्तमान में नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और एक बहुमुखी दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने पैरा लॉन बाउल्स के अलावा पैरा तैराकी, मास्टर्स एथलेटिक्स और मोटरस्पोर्ट्स में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।

अपनी सफलता पर प्रीति ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कड़े परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया और फेडरेशन के अधिकारियों व कोचिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

प्रीति गोस्वामी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल जी.जी. गोस्वामी की पुत्री हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें तुली रौतेली पुरस्कार, उत्तराखंड मुख्यमंत्री दक्ष दिव्यांग अवार्ड और FICCI FLO अवार्ड जैसे सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि से रानीखेत सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 IFS अधिकारियों के दायित्व बदले
error: Content is protected !!