ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ जनपद में टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती देने यूपी के कई जनपदों से भारी संख्या में युवा हल्द्वानी पहुंचे हैं। जो रोडवेज बस स्टेशन पर पिथौरागढ़ जाने के लिए बसों का कल से इंतजार कर रहे हैं।

प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा बड़ी संख्या में बसों को पिथौरागढ़ भेजा गया है लेकिन भर्ती देने वाले युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में बसों की संख्या कम हो रही है।

आज सुबह भी रोडवेज बस स्टेशन में उसके आसपास युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने के लिए काफी हंगामा किया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई आरटीओ गुरुदेव सिंह और तहसीलदार सचिन कुमार रोडवेज बस स्टेशन पर लगातार बसों की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

कल 60 सरकारी और निजी बसों को भेजा गया और सुबह से 50 से अधिक निजी और सरकारी बसों को पिथौरागढ़ को भेजा गया है। कुछ निजी स्कूल की बसों को भी पिथौरागढ़ को भेजा जा रहा है, लेकिन युवाओं की संख्या काफी अधिक है जिसके चलते व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें हो रही है।

भर्ती को आए युवाओं का कहना है जब सेना की भर्ती पिथौरागढ़ में है तो प्रशासन और परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

वह लोग यूपी के कई जनपदों से लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो रही है रोडवेज के आसपास खाने पीने की चीजें भी महंगे दा उसमों में बेची जा रही है और उनके पास सीमित पैसा है,ऐसा में वह कल भर्ती को पिथौरागढ़ कैसे पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

You missed

error: Content is protected !!