ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

रानीखेत।  आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को नामाकंन के अन्तिम दिन 06 विभिन्न पदो के लिए कुल 18 उम्मीदवारो ने नामांकन किया।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए 4, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, महिला उपाध्यक्ष के लिए 1, मुख्य सचिव पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 व उप सचिव पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ आकर नामांकन दाखिल किया।

आज चुनाव समिति द्वारा 12 बजे से शिव मन्दिर तालिम कक्ष में चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस बीच प्रत्याशियों में बड़ा उत्साह देख गया व विभिन्न पदो के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। इसमें अध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार बबली, दीपक पन्त, हर्षवर्धन पंत व संदीप गोयल ने नामांकन किया।

उपाध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार पाण्डे, मनोज कुमार नैनवाल व भुवन पाण्डे ने नामांकन किया।

महिला उपाध्यक्ष में मात्र एक ही नामांकन पत्र नेहा माहरा द्वारा दाखिल किया गया। मुख्य सचिव पद हेतु संदीप गोयल, दीपक कुमार अग्रवाल व मनोज कुमार नैनवाल ने नामांकन दाखिल किया।

कोषाध्यक्ष पद हेतु बृजेश शर्मा, कमल कुमार व भुवन चंद्र पांण्डे ने नामांकन किया। उप सचिव पद हेतु रोहित नेगी, कमल कुमार व अजय पुनेठा ने नामांकन दाखिल किया।

उप सचिव पद मे विनीत चौरसिया ने नामांकन दाखिल किया।

इसके बाद चुनाव समिति ने सांय 5 बजे तक नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर दी। नामांकन प्रक्रिया में चुनाव समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, सचिव हेम भगत उपस्थित रहे। 

चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि कल 11 फरवरी 2025 को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दिनदहाड़े गैंगवार जैसी वारदात, कार का पीछा कर 15-25 राउंड फायरिंग; युवक के पैर में लगी गोली

You missed

error: Content is protected !!