ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बरती तो थाना प्रभारी निलंबित किए जाएंगे। यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन नारायण मीणा ने अपराध समीक्षा बैठक में कही।

कोतवाली परिसर स्थित सभागार में शनिवार दोपहर हुई बैठक में एसएसपी ने लंबित मामलों के निस्तारण, नशा तस्करी, महिला सुरक्षा, तकनीकी पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध, अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में मातहतों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करे ताकि अपराधियों में डर का माहौल बने। उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपराधों के खुलासे में तेजी लाने को कहा। एसएसपी ने आईटी एक्ट के अभियोगों की समीक्षा करते हुए मामले लंबित पाए जाने पर फटकार लगाई।

महिलाओं की सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, यातायात की जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। एसएसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग पर अभियान और नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, रामनगर सीओ सुमित पांडे, कोतवाल हल्द्वानी राजेश यादव समेत जिलेभर के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज शोधार्थी कल्पना रौतेला की पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक सम्पन्न
error: Content is protected !!