ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के रानीकोटा ग्राम सभा में भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक ग्रामीण ने मंच के सामने आकर विधायक नैनीताल सरिता आर्या को खरी-खोटी सुना दी।

उन्होंने यह तक कहा दिया कि एक वोट नहीं देंगे, किसी को नहीं देंगे…।
नैनीताल विधायक सरिता आर्य पार्टी संगठन के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थी।

यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और मंच पर विधायक के साथ दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य भी बैठे थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे थे। इसी बीच जलना के ग्रामीण बहादुर सिंह सार्वजनिक मंच पर पहुंचे और विधायक को खरी-खोटी सुनाते रहे।

वीडियो में वह नाराज होकर कहते हुए दिख रहे हैं कि यहां से भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी, चार साल में एक भी काम नहीं हुआ…हमारी एक समस्या थी सड़क जिसका आज तक समाधान नहीं हो पाया। मंच पर उनके हंगामे का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

You missed

error: Content is protected !!