ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। 13 मई से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा अब 3 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। इस वर्ष 15 दलों के 606 लोग आदि कैलाश यात्रा कर रहे है।

आदि कैलाश यात्रा कराने वाली कुमाऊँ मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने इस वर्ष अपनी यात्रा की है और यात्रा बेहद ही सकुशल और शांतिपूर्ण रही है।

हल्द्वानी के काठगोदाम से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी जिसमें श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए, कुमाऊं मंडल विकास निगम ने भी यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था की थी।

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रुकने खाने के साथ ही स्वास्थ्य कैम्प भी लगाए गए थे जिसका श्रद्धालुओं ने भी बेहतर लाभ उठाया और अब इस यात्रा का समापन होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  दिल दहला देने वाली घटना : प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने चाकू से पेट चीरकर बेटी को दिया जन्म
error: Content is protected !!