ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसके गवाह करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमान बने। 

आयोजन के दौरान एक बिन बुलाया मेहमान भी पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक 12 सेकेंड का वीडियो वायरल है, जिसमें शपथ लेकर साइन करते हुए मंत्री दुर्गादास उइके दिख रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों के ऊपर से एक जंगली जानवर गुजरता दिख रहा है। अब तक साफ नहीं है कि वह कौन सा जंगली जानवर है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तेंदुआ था।

यदि वह जानवर तेंदुआ ही था तो यह सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता की बात है। यदि वह तेंदुआ ही था तो एक राहत भरी बात यह रही कि वह मंच की ओर नहीं बढ़ा और ना ही मेहमानों की भीड़ की ओर गुजरा।

इस वीडियो को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह कौन सा जानवर है, जो यूं खुलेआम और सहजता से राष्ट्रपति भवन में इतने अहम मौके पर घूम रहा है।

जानवर की आकृति से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: वह तेंदुआ ही था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद वह कोई पालतू जानवर है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह कौन सा जानवर था।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस वीडियो की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि जब हमने शपथ समारोह के प्रसारण वाला डीडी नेशनल का पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखा तो यह सही निकला।

शपथ ग्रहण समारोह के कवरेज में भी यही वीडियो दिखता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी पूछा है कि क्या राष्ट्रपति भवन में जंगली जानवर इस तरह से खुलेआम घूम रहे हैं।

आखिर सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें :  श्रावण कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित, डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की

You missed

error: Content is protected !!