ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तीसरी सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप मे आदित्य ने जीता स्वर्ण पदक।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। तीसरी सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में 19 – 25 मार्च 2024 तक आयोजित की गई।

जिसमे 33-35 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य मेहरा ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

बता दें कि आदित्य मेहरा सोमेश्वर विधानसभा के अन्तिम गाँव मंगचौड़ा के रहने वाले है। जिनकी माता गृहिणी व पिता मदन सिंह मेहरा दिल्ली मे प्राइवेट नोकरी करते है।

आदित्य मेहरा हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ मे कक्षा नौवी मे अध्ययन करते है। वही रविन्द्र ठाकुर, सहायक बॉक्सिंग अध्यापक की देखरेख मे आदित्य मेहरा बॉक्सिंग खेल की बारीकियाँ एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि जनपद में कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में की गयी थी। जिसमें कुल 60 बालक प्रशिक्षणरत है।

बालकों द्वारा विशेषकर बॉक्सिंग एवं फुटबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्द्धाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर बालको द्वारा प्रदेश व काँलेज का नाम गौरवान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रधानाचार्य, मनोज कुमार शर्मा सहित काँलेज के सभी अध्यापको ने आदित्य मेहरा को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी।

यह भी पढ़ें :  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

You missed

error: Content is protected !!