ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पिछले आपदा में बरसात के कारण हुए नुकसान वाले स्थान पर आपदा से बचाव हेतु किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

कलसिया और रक्सिया नाले से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपदा मद से किया जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मानसून से पहले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

वही जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में मानसून से पूर्व वर्षा, अतिवृष्टि होने से नगरीय क्षेत्रों में नाले, नालियों, नहरो में कूडा-कचरा व सिलट की सफाई नही किये जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों से अपने-अपने क्षेत्रों के नाले एवं नहरों की सफाई की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जहरखुरानी का शिकार युवक को बस से उतारने का आरोप, सीसीटीवी आया सामने; एक लाख की ऑनलाइन ठगी भी
error: Content is protected !!