ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप में आए आवेदनों की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कैंप के दौरान करीब 7000 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन स्क्रूटनी में पाया गया कि कई आवेदकों के पास पहले से ही मकान मौजूद है।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्रवाई के डर से कई लोग खुद ही अपने आवेदन वापस लेने लगे हैं। कई आवेदकों ने आगे आकर यह भी स्वीकार किया है कि वे पहले ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा आवेदन किया था।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। जो लोग गलत तरीके से आवेदन कर चुके हैं, वे स्वेच्छा से अपने फॉर्म निरस्त करवा सकते हैं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

वहीं पात्र आवेदकों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनके आवेदन पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया जारी 

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार, कटरा से दबोचे गए दोनों आरोपी

You missed

error: Content is protected !!