नैनीताल के मंगोली में विवादित भूमि पर प्रशासन ने चशेड़ी रेस्टोरेंट कैफ़े को किया सील।
रिपोर्टर गुड्डूसिंह ठठोला
नैनीताल। मंगोली में विवादित भूमि पर प्रशासन ने रेस्टोरेंट कैफ़े को किया सील। प्रशासन और पुलिस की टीम ने चस्पाया कुर्की का नोटिस।
नैनीताल जिले के ग्राम मंगोली में सड़क किनारे चशेड़ी रेस्टोरेंट कैफ़े स्थित है जिसमे कई समय से दो पक्षो के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के द्वारा ग्राम की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्रर्दशन भी किया था।
आरोप था कि एक व्यक्ति को लीज पर चसेड़ी रेस्टोरेंट दिया गया उसने उस पर कब्जा किया उसके बाद गांव की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भी दिया था और कार्रवाई की मांग की थी।
आज न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में तहसीलदार नैनीताल, राजस्व निरीक्षक राजस्व राजस्व उप निरीक्षक मंगोली, राजस्व उपनिरीक्षक सौड व् मल्लीताल पुलिस टीम वविवादित स्थल पर पहुँची, लेकिन मौके पर चसेडी रेस्टोरेन्ट/कैफ़े बन्द पाया गया जिसके मुख्य दरवाजे पर भी ताला लगा था।
प्रशासन ने चसेड़ी रेस्टोरेंट के संचालक ललित जोशी को दूरभाष के जरिए मौके पर आने के लिए कहा गया जिसपर स्वयं अथवा प्रतिनिधि के आने में असमर्थता जाहिर की गई।
न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश अन्तर्गत धारा 164/165 BNSS जिसमें विवादित भूमि/भवन को कब्जे में लेकर कुर्क करते हुए सुपुर्दगी में लेने के आदेश हैं।
उक्त आदेश के अनुपालन में भवन को यथास्थिति में (तालाबन्द स्थिति) वीडियोग्राफी करते हुए लोहे की चेन से, तहसीलदार मजिस्ट्रेट तथा पुलिस टीम द्वारा ताला लगाकर सील किया गया व नमूना सीलू ली गई।
भवन के बाहर आंगन में 21 प्लास्टिक की कुर्सियो व् 3 मेज प्राये गये जिन्हें यथास्थिति में राजस्व उपनिरीक्षक के सुपुर्दगी में दिया गया। इसके साथ ही भूमि कुर्क का वारंट भी चस्पाया गया।














