ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

मुरादाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में  नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर समेत चार की दर्दनाक मौत

नैनीताल / मुरादाबाद। एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास करीब सोमवार सुबह 6 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार रामपुर की ओर से आ रही एक कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि सभी कार सवार हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे। मृतकों में तल्लीताल निवासी नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर दयाल सिंह रावत, टनकपुर के खालखेड़ा निवासी सुंदर सिंह और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के भुवन सिंह भंडारी की पहचान हो चुकी है, जबकि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे में घायल चालक की पहचान यशदीप पांडे निवासी दयाल विहार, हल्द्वानी के रूप में हुई है। चालक के अनुसार कार हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बुक की गई थी।

दयाल सिंह रावत ज्योलीकोट के सरियाताल गांव के निवासी थे। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले रावत ने अपनी मेहनत के दम पर बैंकिंग क्षेत्र में पहचान बनाई और नैनीताल बैंक में रीजनल मैनेजर के पद तक पहुंचे। वह रविवार को गांव में एक नामकरण संस्कार में शामिल होने आए थे।

सोमवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत के अनुसार उनका पार्थिव शरीर देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को चित्राशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, आरटीओ हल्द्वानी ने दी अहम जानकारी

You missed

error: Content is protected !!