ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। 2 दिन पूर्व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी करने के बाद नकली दस्तावेज बनाने के खुलासा होने पर अब प्रशासन जागा है।

जिलाधिकारी ने पिछले 5 साल में संबंधित सीएससी सेंटर से बने सभी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सीएससी सेंटर के भी जांच के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी का कहना है कि यदि सरकारी दस्तावेजों को खुर्द बुद्ध करते हुए कहीं भी प्रमाण पत्र बनाने का मामला आया तो न सिर्फ सीएससी सेंटर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

बल्कि जिस अधिकारी की आख्या पर प्रमाण पत्र जारी होंगे उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और सीएससी सेंटर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें :  सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली, बांटी खुशियां
error: Content is protected !!