ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी करने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेज दिया। आरोपी अधिवक्ता पर पूर्व में भी अपहरण का मुकदमा दर्ज है।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में यह बात प्रकाश में आई कि एक युवक एक अधिवक्ता की मदद से शादी के इरादे से नाबालिग का अपहरण कर ले गया है।

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कविंद्र राणा को सौंपी गई। पुलिस ने अपहरण के आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग को बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज आगदिया। नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जांच में यह बात प्रकाश में आई कि अधिवक्ता नाबालिग को अपनी कार में अपहरण कर ले गया। अपने घर पर बंधक बनाए रखा। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अधिवक्ता नाबालिग की शादी युवक से करना चाहता है।

जांच में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर अधिवक्ता के खिलाफ षडयंत्र, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी कर बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त कार को अधिवक्ता के आसन बाग हरबर्टपुर स्थित दूसरे घर से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 मार्च 2026
error: Content is protected !!