ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

पत्नी का पूर्व पति से चल रहा था तलाक का मुकदमा

कोर्ट से शुरू हुई थी विकास-आरती की लव स्टोरी

यूपी के बागपत मेखेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के नंगलाबडी गांव में सोमवार की रात हुई वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पति की मौत के बाद बदहवास आरती ने बताया कि उसका भाई आकाश उसके पति को पीटता हुआ गली में ले गया।

गली में पहुंचते ही पति विकास अचेत होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी भाई आकाश पति के सिर पर ईंटों से प्रहार करता रहा।

जब उसे लगा कि विकास मर चुका है, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कहने लगा गांव वालों देखो, इसे कहते है मर्डर।

ऐसे मारा जाता है आदमी। मेरी बहन से शादी करेगा। मारा गया ना। इस नजारे को देख मोहल्ले के लोगों में दहशत है। उन्होंने अपने मकानों के दरवाजे तक बंद कर लिये।

पुलिस के पहुंचने के बाद ही उन्होंने अपने मकानों के दरवाजे खोले।

बार-बार मिलाती रही पुलिस को फोन

मृतक की पत्नी आरती ने बताया भाई आकाश ने नौ बजे मम्मी-पापा के साथ मारपीट शुरू की थी। तभी उसका पति वहां पहुंच गया था। जिसके बाद भाई ने पति पर हमला बोला था।

उसने तभी फोन उठाकर डॉयल-112 पर तीन बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। काफी देर बाद दूसरे नंबर से कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कॉल रिसीव होने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल पति को उठाकर उपचार को खेकड़ा सीएचसी पर ले गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यदि पुलिस समय से पहुंच जाती, तो शायद उसके पति की जान बच जाती।

पूर्व पति से चल रहा था तलाक का मुकदमा

नंगलाबड़ी निवासी कंवरपाल ने अपनी बेटी आरती की शादी किरठल में की थी, जिससे उसका सात साल का बेटा भी है। आरती ने बताया ससुरालिये दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया हुआ था।

कोर्ट से शुरू हुई थी विकास-आरती की लव स्टोरी

अहेड़ा का रहने वाला विकास बागपत में एसपी ऑफिस के पास पुलिस की वर्दी बेचने का कार्य करता था। वह प्रॉपर्टी डीलिगं का काम भी करता था।

आरती का ससुरालियों से विवाद हुआ तो वह तारीख पर बागपत न्यायालय आने लगी, इसी बीच विकास से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया।

विकास ने परिजनों के सामने आरती से शादी कराने का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने मना कर दिया। आरती के परिजनों ने दूसरी बिरादरी में शादी से इंकार कर दिया।

विकास और आरती ने मंदिर में शादी रचाई ली और बागपत शहर के कृष्णा इंक्लेव में रहने लगे।

पंचनामा भरने में पुलिस को लगा दो घंटे का समय

मृतक विकास की पत्नी आरती ने बताया कि चिकित्सकों ने उसे पति को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया था।

इसके बादवजूद खेकड़ा पुलिस को शव का पंचनामा भरने और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने में दो घंटे का समय लगा।

रात्री करीब 12 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।

आरोप लगाया पुलिस ने जान-बूझकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में देरी की।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के सामने मंच पर रो पड़ीं राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय चयन के लिए ₹1.5 लाख मांगने का आरोप

You missed

error: Content is protected !!