ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जुए में रुपये हारने के चलते बीसीए के छात्र की आर्थिक स्थिति खराब हुई तो उसने चोरी की योजना बनाई।

देहरादून के राजपुर स्थित एक घर का एग्जास्ट फैन हटाकर घर में घुस गया।

आरोपितों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, महंगे मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर दिया।

मोहल्ले वासियों को जब इसकी भनक लगी तो वह घर पर पहुंचे और आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपित की पहचान ऋतिक कुमार निवासी ग्राम नागुवा, जिला पारसा (नेपाल), वर्तमान निवासी जाखन के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि गुरुवार रात जाखन चौकी में सूचना मिली कि इंजीनियर एन्क्लेव में एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए स्थानीय निवासियों ने एक युवक को पकड़ा है।

सूचना पर उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित ऋतिक को हिरासत में लेते हुए उसकी तलाशी ली।

उसके पास से सात जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी बिछुवे, 56 सफेद धातु के धार्मिक सिक्के, दो जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ी छोटी बाली, छह नाक की लांग, एक आई फोन, एक मंगलसूत्र, एक काले मोतियों वाली सोने की माला व 200 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह डीआइटी कालेज देहरादून में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है तथा जुए में रुपये हार जाने और आर्थिक दबाव के चलते उसने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने की योजना बनाई थी।

आरोपित ने स्वीकार किया कि वह रात्रि में घूमते हुए एक बंद मकान में एग्जास्ट फैन हटाकर भीतर घुसा और अलमारी से गहने चोरी कर रहा था कि मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी के निर्देश पर भवाली में ताबड़तोड़ कार्रवाई,भवाली में पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का चालान
error: Content is protected !!