ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर रहे हैं।

इस दौरान सीएम धामी विघा भारती के अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पहुंचे और राज्य भर के छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान दिया।

इससे पहले सीएम धामी ने स्वच्छ गंगा मिशन के तहत इन छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि अपने आस पास साफ रखें ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

वहीं सीएम धामी ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों के साथ सुनी।

राज्य भर से आए 100 छात्रों को पुरस्कार देने के बाद सीएम धामी ने कहा कि विघा भारती देश भर में शिक्षा के लिये काम कर रहा है और एक विश्वविघालय बनाने की कल्पना राज्य में की है जिसको जल्द पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं पर बोलते हुए कहा कि एक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व एस.आई.टी.काम कर रही है।

प्रदेश की आपदाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अलग अलग किस्म की आपदा आ रही हैं।

हम काम कर रहे हैं कि आपदा का पूर्वानुमान लगाकर हानि को कम कर सकें। राज्य में अवैध धार्मिक स्ट्रचारों पर बोलते हुए कहा कि अभी पुराने निर्माणों को हटा रहे हैं और अब बनने वाले निर्माणों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय है।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, 

 भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, अनिल कपूर ‘डब्बू’, कृष्णानंद चौबे, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ.नरेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट. डॉ.रजनीकांत शुक्ल, अधिवक्ता शैलेन्द्र चौहान, शिवांशु जोशी के अलावा आयुक्त दीपक रावत, आई.जी.रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, ए.डी.एम.विवेक राय, सचिव डी.डी.ए.विजय नाथ शुक्ल, एस.पी.जगदीश चंद्र, एस.डी.एम.नवाज़िश ख़ालिक़ आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आंधी से दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल

You missed

error: Content is protected !!