ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  शीशमहल क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक झोपड़ी पर पास के स्कूल की करीब 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई, जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए।
घटना के समय झोपड़ी में रह रहे राकेश मौर्या का परिवार सो रहा था। पीड़ित के अनुसार दीवार झोपड़ी के उस हिस्से पर गिरी, जहां उनके 62 वर्षीय पिता बाबू राम, 30 वर्षीय भाई करन पाल, 28 वर्षीय धीरज, धीरज की पत्नी विमला और छह माह की मासूम बच्ची सो रहे थे।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के 30 से 40 लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके सिर पर 24 टांके आए हैं। परिवार के अन्य सदस्य और मासूम बच्ची सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में दर्दनाक हादसा: मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, चार घायल

You missed

error: Content is protected !!