ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में उपनल कर्मचारियों को नियमित न करने से कर्मचारियों में रोष दिखा। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में आए उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर खुशी जताई।

नीरज हैड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व में उपनल कर्मचारियों को नियमित करने का समर्थन किया था लेकिन अब सरकार ने मामले में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है।

कहा कि इससे कर्मचारियों में असंतोष है। प्रदेश सलाहकार मनोज जोशी ने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से हजारों कर्मचारी विभिन्न विभागों और निगमों में सेवा दे रहे हैं।

कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने के नियम के बावजूद उपनलकर्मियों के हितों की अनदेखी की गई। बैठक में विनय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन भट्ट, कोषाध्यक्ष तेजा सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री श्याम सिंह मेवाड़ी, विनोद बिष्ट, विनोद जोशी आदि रहे।

यह भी पढ़ें :  1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम: LPG, आधार, रेलवे, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कार खरीदना हुआ प्रभावित

You missed

error: Content is protected !!