अंकिता भंडारी हत्याकांड में मृतका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज कांग्रेस ने सी.बी.आई.जांच को लेकर नैनीताल में केंडिल मार्च निकाला
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलवाने व हत्याकांड प्रकरण की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय कि निगरानी में करवाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व मे आज नैनीताल के पंत पार्क से तल्लीताल गांधी चौक तक कैंडल मार्च” किया गया।
कांग्रेस पार्टी ने कैंडिल मार्च निकालकर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। हाथों में पोस्टर,बैनर लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि एक तरफ पूरा उत्तराखंड अंकिता के लिए न्याय मांग रहा है तो वही दूसरी तरफ सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब अंकिता के परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए अदालतों के चक्कर काट रहा था तो सरकार मौन साधे हुए थी आज वही सरकार अंकिता के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने की बात कर रही है।
मंगलवार शाम 5 बजे मल्लीताल के पंत पार्क में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे आमजन जुड़े। सभी ने मिलकर पंत पार्क से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। वहां पहुँचकर नेता प्रतिपक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि ये आरोपी बड़ी पहुँच के हैं और उन्हें राज्य के साथ केंद्र सरकार का भी संरक्षण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के अंकित के परिजनों से मिलने के बयान पर कहा कि वो तब क्यों नहीं मिले जब परिवार के आंसू आ रहे थे और वो न्याय के लिए धक्के खा रहा था ? कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में सी.बी.आई.जांच करानी चाहिए। ये भी कहा कि आज इस मामले में सभी प्रदेशवासी एकजुट हैं और भाजपा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र सिंह पाल, विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत और संजीव आर्या, चैयरमैन सरस्वती खेतवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगराध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, संजय आर्या, देवेंद्र चुनौतियां, सतीश नैनवाल, मयंक भट्ट, हरीश पनेरू, जया कर्नाटक, राधा आर्या, खष्टी बिष्ट, केदार पलड़िया, कमलेश तिवारी, प्रदीप सिंह नेगी, सुमित कुमार, रुचिर साह, शिवम बजाज, अंकित साह, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, सपना बिष्ट आदि मौजूद थे।





