ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ताकुला के पास मंगलवार देर शाम सवारियों से भरी स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम रैस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। गनीमत रही सभी घायलों को सकुशल रैस्क्यू किया गया।

नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आज ताकुला नामक गाँव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसओ तल्लीताल मनोज नयाल ने बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस के साथ दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई।

प्रत्यक्षदर्शी हितेश ने बताया कि जब वो हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रहे थे, तो शराब के नशे में धुत दुर्घटनाग्रस्त चालक ने गाड़ी खाई की तरफ मोड़ दी। वाहन के सभी पांच लोगों को रैस्क्यू कर लिया गया है।

जंगल का हिस्सा और अंधेरा होने के कारण खाई से घायलों को निकालने में थोड़ा मुश्किल हुई लेकिन विभागों की तत्परता के कारण सभी को सकुशल रैस्क्यू कर लिया गया।

स्विफ्ट वाहन संख्या यूपी 16 एएल में रामपुर निवासी 26 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह, 21 वर्षीय करनदीप, 21 वर्षीय विक्रमजीत, 27 वर्षीय अकबाल सिंह और 20 वर्षीय हिमांशु सवार थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!